क्या अपेंडिक्स बिना ऑपरेशन के ठीक हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 15:22

अपेंडिक्स का बॉडी में काम भले न हो लेकिन कई स्थितियों में यह शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. कई मामलों में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. अपेंडिक्स में जब इंफेक्शन होता है तो सूजन की वजह से जलन होने लगती है. इसके बाद पेट में बहुत ज्यादा दर्द होता है. इस बीमारी को अपेंडिसाइटिस (appendicitis) कहते हैं. यह एक क्रोनिक (chronic condition) बीमारी है. यानी एक बार लग गई तो बिना सर्जरी यह ठीक नहीं होती. हालांकि, बहुत से मामले में मरीज को पहले से पता नहीं चल पाता और अपेंडिक्स फट जाता है. ऐसे में तुरंत सर्जरी की जरूरत पड़ती है. इस परेशानी से बचना है तो खान-पान में कुछ चीजों को शामिल कर इसे बढ़ने से रोका जा सकता है साथ ही इसके असर को कम किया जा सकता है.

अपेंडिक्स के घरेलू नुस्खे

मेथीः मेथी अपेंडिक्स के लिए कुदरती तौर पर फायदेमंद है. मेथी के सेवन से अपेंडिक्स के आस-पास म्यूकस या पस नहीं बनता, जिसके कारण इंफेक्शन का खतरा कम रहता है. यह दर्द से भी राहत दिलाती है. दो चम्मच मेथी के दाने को एक लीटर पानी में आधे घंटे तक उबाल लें. इसके बाद पानी से मेथी को छान लें और इस पानी को दो बार पीएं. अपेंडिक्स का इलाज बेहतर तरीके से हो जाएगा.

बादाम का तेलः बादाम के तेल को अपेंडिक्स वाली जगह पर मसाज करें. यह अपेंडिक्स में सूजन को कम करने में मदद करेगा. पेट पर सिकाई करें. इसके बाद सॉफ्ट तोलिए को बादाम के तेल में भिंगो दें. फिर इससे पेट में मसाज करें. इसे तब तक करें जब तक राहत न महसूस हों.

वेजिटेबल जूसः गाजर, खीरा, चुकंदर आदि का जूस पीएं. ये अपेंडिक्स के दर्द को कम करने में मदद करते हैं. दिन में दो बार ये जूस पीने से दर्द से राहत मिलती है. मूली, धनिया और पालक को एक साथ मिलाकर भी जूस बना सकते हैं.

पुदीनाः पुदीना भी अपेंडिक्स के लिए अच्छा है. यह उल्टी, गैस और बदहजमी को सही करता है. आप इसे चाय में मिलाकर पी सकते हैं या पानी में मिलाकर दिन में दो बार पीएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info